{"_id":"f8a60230-7142-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"woman-gave-birth-in-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने विमान में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिला ने विमान में दिया बच्चे को जन्म
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
फिलीपींस की रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को बीच रास्ते विमान में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके चलते दुबई से मनीला जा रहे विमान की कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एटीसी को विमान के पायलट ने संदेश भेजकर नौ महीने की गर्भवती कैमेजिना सोकुनीवा (30) को प्रसव पीड़ा होने की सूचना दी और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने डॉक्टरों की एक टीम और जीवन रक्षक वाहन को विमान तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन
हालांकि एटीसी को कुछ देर बाद बताया गया कि महिला ने विमान में ही बच्चे को जन्म दे दिया है। विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद महिला और उसके नवजात बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कानून के तहत यह बच्चा भविष्य में कभी भी अमीरात फ्लाइट्स में निशुल्क यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन