वैष्णो देवी के भवन में हुआ चमत्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन के बाहर लंबी पंक्ति में खड़ी एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
अपने आप में अनोखे इस मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि मेरठ निवासी सुरवेश कुमार की गर्भवती पत्नी राज बाला (35) पवित्र गुफा के बाहर गेट नंबर तीन पर दोपहर लगभग एक बजे अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।
इसी दौरान महिला को प्रसव पीड़ा उठी और वह वहीं बैठ गई।
गुफा में इस तरह की पहली घटना
सूचना पाकर भवन डिस्पेंसरी से एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पंक्ति में खड़ी अन्य महिलाओं के सहयोग से राज बाला ने एक लड़के को जन्म दिया। बाद में उसे तत्काल हेल्थ सेंटर ले जाया गया। पुलिस के अनुसार महिला और बच्चे को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
पवित्र गुफा में इस तरह की यह पहली घटना है। भवन डिस्पेंसरी के डॉक्टर का कहना है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नवजात शिशु का वजन भी सामान्य से बेहतर है।
'खुशी है कि मां ने मेरी प्रार्थना सुनी'
लड़के को जन्म देने के बाद महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राज बाला ने बताया कि इससे पहले उसकी दो लड़कियां हैं। गर्भ का अंतिम समय होने के बावजूद वह मां के पास लड़के की आस के साथ प्रार्थना करने पहुंची थी।
वह पंक्ति में खड़ी होकर मां से प्रार्थना कर रही थी कि उसे दर्द उठा। मुझे खुशी है कि मां ने मेरी प्रार्थना सुनी और झोली में बेटा डाला।