{"_id":"1307ada0-c138-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"woman-found-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर को हुआ प्यार तो कर दी हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लिव इन पार्टनर को हुआ प्यार तो कर दी हत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 27 वर्षीय महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह किसी और को डेट कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की पहचान लता के रूप में की है। वह थिमराजू के साथ बैंगलौर में लिव इन में रह रही थी।
थिमराजू एक प्राइवेट कंपनी में टैक्सी ड्राइवर का काम कर रहा था।
लता के मरने की सूचना पुलिस तक तब पहुंची जब उसके पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की कि लता के घर का दरवाजा काफी घंटों से खुला हुआ है।
पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय थिमराजू, रोजगार की खोज में बैंगलौर आया था।
किसी तरह उसकी मुलाकात लता से हुई। एक दुर्घटना में लता के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।
लता कपड़ों की एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। लता और थिमराजू की पहचान हुई और वे लिव इन में रहने लगे।
पुलिस के मुताबिक थिमराजू रात को देर तक काम किया करता था। कई बार उसके घर पहुंचने पर उसे लता घर पर नहीं मिलती थी।
कई बार लता 3 से 4 दिन तक भी बाहर रहती थी। इससे थिमराजू को लता पर शक हो गया।
कई बार दोनों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई चलती थी। आखिर में थिमराजू ने लता की हत्या कर दी।