फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman found alive after 13 days in a well

कमालः 13 दिन कुंए में रहने के बाद जिंदा मिली महिला

Thu, 07 May 2015 02:21 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
woman found alive after 13 days in a well

13 दिन से लापता महिला बुधवार को एक सूखे कुएं में मिली। स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुनकर उसे गंभीर हालत में कुएं से बाहर निकाला। महिला 13 दिन पहले घर से लापता हुई थी, जिसके बाद से परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। महिला के पति ने पुलिस को भी गुमशुदगी की सूचना दी थी।

विज्ञापन


उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने संभवता दो या तीन दिन से कुछ भी खाया-पिया नहीं है। कुएं में गिरने से पहले वह कहां रही, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मोहल्ला नौरगांबाद में चांदमारी रोड निवासी मोहम्मद उमर खान सलेमपुर कोन स्थित सीबी सिंह गौड़ मेमोरियल स्कूल में मजदूरी करता है। दोपहर में उसकी पत्नी यास्मीन और बेटा जावेद खाना देने जाते थे। 22 अप्रैल 2015 को यास्मीन अपने पति को खाना देकर घर लौटी थी। शाम को उमर खान घर पहुंचा, तो यास्मीन नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने सुनी चीख-पुकार, सकुशल निकाली गई

woman found alive after 13 days in a well

इसके बाद उमर ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। उमर खान ने बताया कि कपूरथला स्थित ससुराल में भी पता किया, जिसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। कई दिनों तक खोजबीन के बाद उमर मायूस होकर घर बैठ गया।

बुधवार की सुबह सलेमपुर कोन में झाड़ियों के बीच स्थित एक सूखे कुएं (कोल्ड स्टोर के निकट) के पास से कुछ लोग गुजरे, तो उन्हें कराहने की आवाजें सुनाईं दीं। इससे राहगीर ठिठके और झाड़ियों में छिपे कुंए में झांककर देखा, तो महिला को देखकर दंग रह गए। इसकी सूचना पाकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और थोड़े प्रयास के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

कुत्तों के दौड़ाने से कुएं में गिरी
यास्मीन ने बताया है कि उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया था, जिनसे बचने के लिए वह भागी थी। झाड़ियों के बीच कुएं को वह देख नहीं सकी और गिर गई। कुएं में पानी नहीं था। कई दिनों तक वह भूखी-प्यासी कुएं में चिल्लाती रही, लेकिन किसी को उसकी चीख पुकार सुनाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed