Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman cut neighborhood baby's genitals

तंत्र मंत्र में महिला ने मासूम का गुप्तांग काटा

Tue, 21 Apr 2015 12:33 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
woman cut neighborhood baby's genitals

नांगलसोती के मोहल्ला कश्यपान में एक महिला ने सात माह के शिशु का गुप्तांग काट दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला फरार हो गई। घायल शिशु को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तंत्र-मंत्र के फेर में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला कश्यपान में मजदूरपेशा संजय एवं उसकी पत्नी गेहूं काटने के लिए गए हुए थे। संजय का सात माह का शिशु, चार वर्षीय बालिका एवं संजय का पिता घर में थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक पड़ोसी महिला घर पर आई। महिला ने बालिका को पानी लाने के लिए भेजकर अबोध शिशु का गुप्तांग काट दिया। शिशु की चीख सुनकर मकान के अंदर आराम कर रहा संजय का पिता और चार वर्षीय बालिका बाहर आई तो महिला भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

तांत्रिक के कहने में उठाया खौफनाक कदम

woman cut neighborhood baby's genitals

लहूलुहान शिशु को परिजनों ने तत्काल नजीबाबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे टांके लगाए। बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

उधर, नांगल थानाध्यक्ष शाहिद अली खां ने बताया कि घायल शिशु को लेकर परिजन थाने आए थे। उन्हें बच्चे का उपचार कराने के बाद आने को कहा गया है। तहरीर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

घटना के बाद से महिला और उसका परिवार फरार है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि जिस महिला ने शिशु का गुप्तांग काटा है, उसके एकमात्र 12 वर्षीय पुत्री है। अंधविश्वासी महिला ने किसी तांत्रिक के कहने पर यह काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed