फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman councilor commits suicide after killing Daughter

बेटी की हत्या कर महिला पार्षद ने की खुदकुशी

Thu, 08 Nov 2012 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Nov 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
woman councilor commits suicide after killing Daughter

दिल्ली की एक महिला पार्षद ने अपनी डेढ़ साल की बेटी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। नांगलोई थाना पुलिस ने मां और बेटी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सत्यम यादव नांगलोई ईस्ट में वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्टी की पार्षद थीं। 26 वर्षीय सत्यम का विवाह ढाई वर्ष पूर्व अहीर मोहल्ला, नांगलोई निवासी पवन यादव से हुआ था। पवन दिल्ली नगर निगम के स्कूल में अध्यापक हैं। पवन व सत्यम की डेढ़ साल की बेटी वंसिका भी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले साल परिजनों ने सत्यम को जबरदस्ती निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से पार्षद प्रत्याशी के रूप में खड़ा करा दिया था। हालांकि वह चुनाव जीत भी गई। गुरुवार को सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सत्यम ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि उसी कमरे में बिस्तर पर वंसिका भी मरी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सत्यम ने वंसिका की गला घोंटकर हत्या की होगी और खुद पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली होगी। हालांकि सत्यम के भाई प्रशांत ने आरोप लगाया है कि सत्यम के ससुराल के सदस्य साल भर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed