{"_id":"88a4ea84a3ff17fe2d15b7e0e53a3543","slug":"woman-commission-action-against-naresh-agarwal-comment-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी पर टिप्पणी कर फंसे नरेश अग्रवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी पर टिप्पणी कर फंसे नरेश अग्रवाल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म से बचने के लिए लड़कियों को अपने कपड़े का खयाल रखने की नसीहत देकर फंसे सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर ओछी टिप्पणी कर घिर गए हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल की ‘अविवाहित मोदी’ पर हमला करने में जिस कहावत का इस्तेमाल किया गया, उससे राष्ट्रीय महिला आयोग खासा नाराज हो गया है। आयोग ने जहां अग्रवाल को नोटिस भेजने का ऐलान किया है, वहीं भाजपा ने भी अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
हालांकि इन हमलों और चेतावनी से बेपरवाह अग्रवाल ने कहा कि वह मोदी के संदर्भ में की गई अपनी टिप्पणी पर कायम हैं।
शनिवार को अग्रवाल ने मोदी के अविवाहित रहने पर चुटकी ली और कहा कि भाजपा में शादी का चलन नहीं है। जब मोदी ने शादी ही नहीं की तब वह कैसे जान पाएंगे कि परिवार का आनंद क्या है।
विज्ञापन
इसी दौरान अग्रवाल ने विधवा महिलाओं से जुड़ी एक कहावत का इस्तेमाल कर मोदी पर निशाना साधा। इस आशय की खबरें प्रसारित होते ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कहा कि इस मामले में अग्रवाल को नोटिस जारी करेंगी। जरूरत पड़ी तो उनसे बातचीत भी करेंगी।
उधर, भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने भी अग्रवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अग्रवाल ने ऐसी टिप्पणी कर अपने संस्कारों का परिचय दिया है।