{"_id":"16af241d4a6dde27dd9539bab8cd621d","slug":"woman-chops-off-man-testicles-who-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप करना चाहता था, महिला ने अंडकोष काटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप करना चाहता था, महिला ने अंडकोष काटा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 11:17 AM IST
देश में लगातार बढ़ते बलात्कार के मामलों के बीच यह खबर कुछ अलग है। उड़ीसा में एक महिला ने उससे कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को बेहद कड़ी सजा दी।
मामला उड़ीसा का है, जहां महिला ने उससे रेप की कोशिश करने वाले शख्स का अंडकोष काट दिया। भुवनेश्वर से 100 किलोमीटर दूर जगतसिंहपुर के गोपालपुर गांव में हुई इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।
इस मामले में पुरुष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला दो बच्चों की मां है। उसका कहना है कि जब वह मंदिर से घर लौट रही थी, तो दो लोगों ने उससे जोर-जबरदस्ती की। लेकिन वह मुक्त होने में कामयाब रही और भागकर मंदिर पहुंच गई।
इसके बावजूद एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उससे बलात्कार की कोशिश की। महिला ने इस पर तेज धार हथियार से उसका अंडकोष काट दिया।
इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।