फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

राहुल को चूमने वाली महिला की मौत

Sat, 01 Mar 2014 07:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब चुनावी दौरे पर असम गए थे, तो उनकी राजनीति की जितनी चर्चा हुई, उससे ज्यादा सुर्खियां उन महिलाओं ने बटोरीं जिन्होंने उन पर अलग अंदाज में अपना प्यार जताया।

विज्ञापन


राहुल जब महिलाओं के बीच बैठे थे, तो समर्थन जताने के लिए किसी ने राहुल के गाल पर चूमा, किसी ने उनका माथा चूमकर अपना प्यार जताया।

लेकिन इस मामले में ऐसा मोड़ आ गया है, जिसे सुनकर खुद राहुल गांधी के होश उड़ जाएंगे।

पत्नी को जलाकर मारा, खुद को आग लगाई

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

असम से खबर आ रही है कि राहुल गांधी को चूमने वाली औरत को उसके पति ने जलाकर मार डाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वो इतना बढ़ गया कि महिला को आग लगा दी गई।

इस महिला की मौत हो गई। पति ने उसे आग लगाने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की। यह शख्स अब अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। यह मामला जोरहाट का है।

राहुल को चूमने वाली खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी तस्वीरें भी काफी चर्चित रहीं और खबर भी बनी। लेकिन उस वक्‍त शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस महिला का ऐसा अंजाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सफाई, ये वो महिला नहीं

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

हालांकि, पुलिस इस बात से इनकार कर रही है कि यह वही महिला है, जिसने राहुल गांधी का गाल चूमा था। एक चैनल ने एसपी अमनजीत कौर के हवलो से बताया कि जो महिला मारी गई, वह कांग्रेस सदस्य थी, लेकिन राहुल की बैठक के दौरान मौजूद नहीं थी। एसपी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

कौर के मुताबिक पीड़िता का नाम बोंटी है, जिसकी जलने के कारण मौत हुई। उसके पति सोमेश्वर भी 35 फीसदी जल गया है। उन्होंने कहा, "हमने लोगों से बात की और पता चला कि पीड़िता बुधवार को समारोह स्‍थल पर कांग्रेस नेता से बातचीत करने पहुंची थी, लेकिन कुछ कारणों से बाहर रह गई।"

उन्होंने कहा, "हमें उनके पड़ोसियों से यह भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच बीते कुछ वक्‍त से रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था और इस घटना के लिए यह वजह भी जिम्मेदार हो सकती है।"

विज्ञापन

क्या महिला ने आत्मदाह किया?

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

एक थ्योरी यह भी है कि राहुल गांधी से मुलाकात के मुद्दे पर पति से लड़ाई होने पर महिला नेता ने खुदकुशी कर ली है। बोंटी को जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। साथ में उनके पति धर्मेश्वर को भी एडमिट कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक इन दोनों के बीच बैठक से बोंटी के देर से लौटने को लेकर झगड़ा हो गया था और उसने अपने ऊपर ‌केरोसिन तेल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका पति बचाने गया और खुद भी जल गया।

बोंटी की बीती देर रात मौत हो गई, जबकि पति को आगे इलाज के लिए डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

बोंटी ने चूमने की वजह से जान गंवाई

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

कांग्रेस वॉर्ड मेंबर बोंटी ने जब राहुल का गाल चूमा था, तो इन्हें इस बात का अहसास कतई नहीं रहा होगा कि इसका अंजाम क्या हो सकता है। बोंटी को मौत के हवाले करने के बाद उसके पति ने खुद को आग लगा दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दंपति के बीच चूमने की इस घटना को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया और बात इतनी बढ़ती चली गई कि पति ने गुस्से में बोंटी को आग लगा दी।

बुधवार को जब राहुल गांधी असम दौरे पर गए थे, तो बोंटी ने उनका गाल चूमकर सुर्खियों में जगह बनाई थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्वोत्तर में अपनी पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए दौरे पर थे। और इस कार्यक्रम में वह खास तौर से महिलाओं से मुलाकात कर रहे थे।

पीछे से उठकर आई थी बोंटी

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

असम के जोरहाट में हुए इस कार्यक्रम में जब चर्चा जारी थी, तो महिलाओं ने उन्हें काफी प्यार दिया। इसी बीच बोंटी पीछे से उठकर आई और राहुल का दाहिना गाल चूम लिया। इसे बाद एक अधेड़ सी दिखने वाली महिला ने राहुल का माथा चूमा।

ये तमाम चीजें कैमरों में कैद हुईं और मीडिया में काफी प्रचारित-प्रसारित हो गईं। हालांकि, जब राहुल को चूमा गया, तो उनका चेहरा देखने लायक था और वह शर्मा गए थे।

राहुल ने इसके बाद महिला समर्थकों से हाथ भी मिलाए, जो कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपने बीच पाकर काफी खुश महसूस कर रही थीं। चुनाव प्रचार के अपने खास स्टाइल के तहत राहुल अलग-अलग समूहों से चौपाल में मुलाकात कर रहे हैं।

राहुल को चूमने की बड़ी कीमत

woman burnt alive who kissed rahul gandhi on cheek

खबरों की मानें, तो राहुल ने करीब 600 स्वयंसेवी समूहों से मुलाकात की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था क‌ि पूर्वोत्तर की महिलाएं दूसरों की तुलना में कहीं ज्यादा काबिल हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था कि इस देश की महिलाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकती हैं। महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए राहुल ने संसद और विधानसभा में उन्हें 50 फीसदी आरक्षण देने की वकालत भी की थी।

लेकिन अब राहुल का असम दौरा इन बातों के लिए नहीं, बल्कि बोंटी की मौत के लिए भी जाना जाएगा। गाल पर चूमने के लिए बोंटी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed