फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Woman burnt alive in suspected illicit relations

पति से संबंध का शक, पड़ोसन को जिंदा जलाया

Sat, 03 Jan 2015 10:07 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive in suspected illicit relations

पति के साथ अवैध संबंध के शक में एक महिला ने अपनी पड़ोसन को जिंदा जला दिया। इस दिल दहलाने वाली घटना में आरोपी महिला का पति भी उसके साथ शामिल रहा।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गंभीर हालत में झुलसी पड़ी मिली। कोतवाल ने तत्काल झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नकुड़ के सिरसका गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे उर्मिला और उसके पति सतीश ने अपनी पड़ोसन ऊषा (28) पत्नी सोनू को जिंदा जला दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल मुनीश चंद्र शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर हालत में झुलसी हुई थी। तफ्तीश में यह बात सामने आई कि आरोपी उर्मिला को शक था कि उसके पति सतीश और ऊषा के बीच अवैध संबंध हैं। इस बात पर पहले भी आरोपियों में आपसी तकरार होती रहती थी।

आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Woman burnt alive in suspected illicit relations

बृहस्पतिवार की रात ऊषा का पति सोनू घर से बाहर गया हुआ था। इस बीच दोनों ही महिलाओं में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक आ गई। अचानक उर्मिला घर में गई और उसने अपने पति को बुरा भला कह कर उसे अपने साथ ले आई।

इसके बाद दोनों ने मिलकर ऊषा पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर झुलसी महिला ने पुलिस को बताया कि उर्मिला लगातार अपने पति पर शक करती थी और मुझे प्रताड़ित करती थी।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दलित महिला ऊषा पत्नी सोनू उम्र 28 वर्ष को उसी की पड़ोसन उर्मिला और उसके पति सतीश ने मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ऊषा गंभीर हालत में थी। उसके पति सोनू की तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed