{"_id":"83d2ef78-060c-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"woman-burned-for-objection-on-loud-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाना बजाने से मना किया तो महिला को जलाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गाना बजाने से मना किया तो महिला को जलाया
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी-मोटी बहसों के जानलेवा हो जाने की कई घटनाएं सड़कों पर तो आए दिन होती ही हैं, अब जबलपुर में तेज आवाज में संगीत बजाने का विरोध करने के कारण एक महिला को जला दिया गया। जबलपुर में एक महिला ने गणेश प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज मे गाने बजाने पर आपत्ति दर्ज कराई तो एक परिवार की महिलाओं ने उस महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गोरा बाजार इलाके के कजरवारा की गीता रजक ने दो दिन पहले गणेश प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज में गीत संगीत बजाने पर आपत्ति की। इस पर वहां मौजूद एक युवक से उसकी बहस भी हुई। बाद में मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने युवक को समझाकर विवाद सुलझाया।
पुलिस के समझाने के बाद भी रविवार की सुबह गीता जब नल पर पानी भरने गई, तब चार महिलाओं और एक युवक ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गीता बुरी तरह जल गई और उसे गंभीर हालत में विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। गोरा बाजार थाने के सहायक उपनिरीक्षक अकुंश सिंह ने बताया कि गीता के बयान के आधार पर चार महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।