{"_id":"f7dd51bc-5b9b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"woman-and-daughter-killed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में महिला और बेटी की हत्या ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में महिला और बेटी की हत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसेले बुलंद हो चुके हैं और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की रात बिन्दपुर इलाके में महिला और उसकी बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वारदात में महिला का पति भी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलवारों ने गुरुवार को बिन्दपुर के मकान नंबर ए-58 में घुसकर 27 वर्षीय महिला व उसकी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और उसके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
महिला व बच्ची का शव मकान की तीसरी मंजिल पर खून में लथपथ मिला, जबकि पति पास में ही गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा था।
पति की की पहचान असित कुमार सैनी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए दीन दयाल उपध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपध्याय अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन