फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   witness identify sonali, tabbu and neelam.

तब्बू, सोनाली व नीलम को गवाह ने पहचाना

Tue, 28 Oct 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 28 Oct 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
witness identify sonali, tabbu and neelam.

देशभर में बहुचर्चित राजस्थान के काले हिरण शिकार प्रकरण की सुनवाई के दौरान मंगलवार को जोधपुर की भरी अदालत में गवाह ने फिल्म आदाकारा तब्बू, सोनाली बेंद्रे व नीलम की पहलान कर ली।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के गवाह ने अदालत से कहा कि गोली चलने की आवाज के बाद उसने जिप्सी का पीछा भी किया था, जिसे सलमान खान चला रहे थे और सैफ अली खान उनके साथ आगे बैठे हुए थे। अब बुधवार को सलमान खान के पक्ष के वकील गवाह से जिरह करेंगे।
विज्ञापन


गैरलतब है कि सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली व नीलम पर 1-2 अक्टूबर 1998 की रात को फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान कांकाणी गांव के पास काले हिरण के शिकार करने का आरोप है। जोधपुर ग्रामीण सीजेएम अनूपमा बिजलानी की अदालत में तब्बू, सोनाली व नीलम पेश हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान के लिए अभियोजन पक्ष ने तीनों ने गवाह शेराराम को बुलाया गया। शेराराम ने तीनों को पहचान लिया और अदालत को बताया कि काले हिरण जहां मारे गए थे, उस जगह से वह एक किलोमीटर के दायरे में छत पर सो रहा था। गाली की आवाज से जगकर उसने मांगीलाल को भी जगाया और मौके पर पहुंचकर जिप्सी का पीछा भी किया।


शेराराम ने बताया कि जिप्सी जब लौटकर उनके पास से निकली तब उसने देखा कि जिप्सी सलमान चला रहे थे और उनके पास वाली सीट पर सैफ अली खान बैठे थे। पीछे तब्बू, सोनाली और नीलम दो अन्य लोगों के साथ मौजूद थीं। मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। पहचान करनेवाले गवाह से बचाव पक्ष के वकील जिरह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed