{"_id":"d5cb21f3c9aa655935381327cee51a71","slug":"without-discussion-not-pass-any-bill-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चर्चा पारित नहीं होने देंगे एक भी विधेयक: सुषमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिना चर्चा पारित नहीं होने देंगे एक भी विधेयक: सुषमा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना मुद्दे पर अपने ही सांसदों का विरोध झेल रही यूपीए सरकार की परेशानी भाजपा ने और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पार्टी ने दो टूक कहा है कि वह मानसून सत्र में एक भी विधेयक हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित नहीं होने देगी। इसके अलावा पार्टी ने खाद्य सुरक्षा विधेयक को छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर तैयार करने की शर्त अलग से रख दी है।
सोमवार को सत्र के पहले ही दिन भाजपा ने अपने तेवरों से सरकार को चिंता में डाल दिया है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने साफ कर दिया कि इस सत्र में पार्टी हंगामे के बीच बिना चर्चा एक भी विधेयक पारित नहीं होने देगी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा हमेशा सभी मुद्दों पर चर्चा की पक्षधर है। मगर समस्या यह है कि सरकार अपने ही सांसदों को नहीं संभाल पा रही है।
विज्ञापन
सत्र से पहले पीएम ने सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलने देने की अपील की। इसका पालन विपक्ष ने तो किया, मगर खुद सत्ता पक्ष के लोग वेल में आ गए।
शाहनवाज ने कहा कि हमेशा विपक्ष पर हंगामा खड़ा कर कार्यवाही न चलने देने की तोहमत लगाने वाली सरकार को अपने सांसदों को संभालना चाहिए। खाद्य सुरक्षा विधेयक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी इसके विरोध में नहीं है।
मगर हम चाहते हैं कि इसके लिए सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाए और अन्य दलों के सुझावों को भी विधेयक में शामिल करे। इस दौरान प्रवक्ता ने सरकार पर चर्चा से भागने का भी आरोप लगाया।