{"_id":"583671e6-2588-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"withdrawal-of-cases-against-amar-shameful","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम अब खुर्शीद के खिलाफ केस वापस लेंगे'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुलायम अब खुर्शीद के खिलाफ केस वापस लेंगे'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Nov 2012 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसी नेता अरविंद केजरीवाल ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर बरसते हुए अमर सिंह के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग के मामले वापस लिए जाने को एक शर्मनाक हरकत बताया है। इस मामले पर अखिलेश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है 'क्या यही है हमारा कानून? क्या यह न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक नहीं है? हमें इस तरह की आपराधिक व्यवस्था को पूरी तरह से उखाड़ना होगा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा है 'मुलायम सिंह अब खुर्शीद के खिलाफ केस वापस लेंगे। वे सिर्फ उचित समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसके बदले कांगेस मुलामय सिंह के खिलाफ चल रहे केस वापस ले लेगी'। अब वर्तमान नेताओं से देशवासियों को कोई उम्मीद नहीं है। इन नेताओं और इस सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।
विज्ञापन