{"_id":"01340d30-ee1f-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"wing-commander-dismissed-on-charges-of-taking-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोप में विंग कमांडर बर्खास्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रिश्वत लेने के आरोप में विंग कमांडर बर्खास्त
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 16 Jul 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना ने फ्रेंच रक्षा कंपनी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में अपने एक विंग कमांडर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
यह मामला 2011 में बंगलूरू में आयोजित एयरो इंडिया शो में फ्रेंच कंपनी को बेहतर जगह देने के बदले में रिश्वत लेने का है।
जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) द्वारा दोषी पाए जाने के बाद विंग कमांडर एके ठाकुर को बर्खास्त कर दिया गया। ठाकुर ने फरवरी 2011 में बंगलूरू में आयोजित एयरो इंडिया शो में फ्रांस की रक्षा कंपनी डसॉल्ट एविएशन से रफाल विमान को बेहतर जगह पर पार्क कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
वायुसेना के लिए 126 लड़ाकू विमानों के सौदे को हथियाने के लिए दुनियाभर की छह दिग्गज कंपनियों के बीच कांटे की टक्कर थी और डसॉल्ट एविएशन इन छह कंपनियों में से एक थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि डसॉल्ट एविएशन के एक अधिकारी ने ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और उक्त अधिकारी जीसीएम के सामने भी पेश हुआ था।
जीसीएम ने पिछले साल ठाकुर की बर्खास्तगी की सिफारिश की थी लेकिन इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी थी क्योंकि विंग कमांडर ने राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन