फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wine mafia attack on grandson of manjhi

बिहारः मुख्यमंत्री मांझी के पोते पर हमला, गंभीर

Thu, 19 Feb 2015 12:02 PM IST
एजेंसी/जहानाबाद
एजेंसी/जहानाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
wine mafia attack on grandson of manjhi

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पोते को शराब व्यापारियों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री के पोते अमित मांझी की कुछ शराब व्यापारियों ने उस वक्त पिटाई कर दी जब वह मंगलवार की रात को उनकी दुकानों के पास से होकर गुजर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिटाई करने वाले व्यापारियों को संदेह था कि रानीपुर गांव (जहानाबाद जिला) में उनकी दुकानों पर पुलिस द्वारा डाले गए छापों के पीछे अमित मांझी का ही हाथ है।
विज्ञापन


अमित को सदर अस्पताल में भर्ती करया गया है। अमित ने चार लोगों के खिलाफ काको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित दास और अखिलेश दास के तौर पर हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी जहानाबाद जिले की मखदूमपुर सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed