{"_id":"63088982-aab3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"willing-to-invite-modi-for-interaction-cii-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के बाद मोदी को बुलाना चाहता है सीआईआई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राहुल के बाद मोदी को बुलाना चाहता है सीआईआई
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
उद्योग संगठन सीआईआई गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को परिचर्चा का आमंत्रण देने का इच्छुक है।
विज्ञापन
इस माह की शुरुआत में सीआईआई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मेजबानी कर चुका है।
उद्योग संगठन के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि हम वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दौरान मोदी के साथ काम कर चुके हैं।
सीआईआई इस सम्मेलन के आयोजकों में से एक था। इसलिए हम मोदी को परिचर्चा के लिए आमंत्रित करना चाहेंगे।
गोपालकृष्णन भाजपा की ओर से अगले आम चुनाव में पीएम पद के संभावित उम्मीदवार मोदी को आमंत्रित किए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।
उद्योग संगठन के प्रमुख ने कहा कि हम सभी पार्टियों और नेताओं के साथ काम करेंगे। हम सभी दिग्गज नेताओं को आमंत्रित करने की गुंजाइश तलाश रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 4 अप्रैल को सीआईआई की वार्षिक आमसभा में दिग्गज उद्योगपतियों को संबोधित किया था। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उद्योग और देश से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात रखी थी।
राहुल के संबोधन के कुछ दिनों के भीतर ही मोदी ने दूसरे उद्योग संगठन फिक्की में अपनी बात रखी थी। मोदी ने अपने संबोधन में राहुल के बयानों पर निशाना भी साधा था।
विज्ञापन
गोपालकृष्णन ने कहा कि उद्योग संगठनों को सभी राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क में रहना पड़ता है और उन्हें अपनी जरूरतों से अवगत कराना होता है।