फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will they allow Osama anniversary on campus:Venkaiah Naidu

वेंकैया का अमेरिका को जवाब, लादेन की 'शहादत' मनाओगे क्या?

Fri, 26 Feb 2016 12:43 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Will they allow Osama anniversary on campus:Venkaiah Naidu

शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि क्या अमेरिका अपने किसी भी कैंपस में आतंकी ओसामा बिन लादेन की शहादत दिवस मनाने की अनुमति देगा।

विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' भारत और अमेरिका का 'केंद्रीय सिद्धांत' है। उन्होंने 9 फरवरी को जेएनयू में संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी को शहादत दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर अपना पक्ष रखा था।
विज्ञापन


वर्मा के इस बयान पर पलटवार करते हुए वेंकैया नायडु ने कहा, 'भारत के किसी भी विश्वविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम अपने छात्रों को विदेशी विचारधारा से प्रभावित होकर इस तरह के गतिविधियों को क्रियान्वित करने की अनुमति नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने साथ हुई घटना का किया जिक्र

Will they allow Osama anniversary on campus:Venkaiah Naidu

गुरुवार को सदन के सामने रिचर्ड की बात रखते हुए वेंकैया ने कहा, 'क्या वे अमेरिका के विश्वविद्यालयों में ओसामा बिन लादेन के शहादत दिवस को अनुमति देंगे?'

उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका अपने छात्रों को ओसामा बिन लादेन का समर्थन करने वालों को खुला घूमने देगा? क्या वे अमेरिका के टुकडे़-टुकड़े करने की बात करने वालों को ऐसे ही छोड़ देंगे?

इस दौरान वेंकैया ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं अपने ओएसडी के साथ एक बार अमेरिका गया था तो उसे पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था। सुरक्षा का हवाला देते हुए उससे घंटो पूछताछ की गई।' कारण सिर्फ इतना था कि उस ओएसडी की दाढ़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed