'सरकार से अधिग्रहित जमीन लेकर बनेगा राम मंदिर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेश ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर हिंदू समाज बनाएगा।
इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहीत जमीन वापस ली जाएगी। सरकार हिंदू मठ और मंदिरों पर दृष्टि न डाले।
दिनेश श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने अयोध्या में मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा मंदिर का निर्माण सरकार नहीं हिंदू समाज करेगा। हम केंद्र सरकार से अधिग्रहीत 77 एकड़ भूमि वापस किए जाने का आग्रह करेंगे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये 60 प्रतिशत पत्थर तैयार है। इसके बाद हिंदू समाज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगा।
'हिंदू मठ-मंदिरों पर दृष्टि न डाले सरकार'
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेश ने प्रदेश सरकार द्वारा विंध्यवासिनी, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण के प्रयासों को खुली चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य सुरक्षा और समाज में उचित व्यवस्था करना है। अगर अधिग्रहण करना है तो उन मंदिरों का किया जाए जहां धन के अभाव में व्यवस्थाएं नही हो पा रही है। सरकार की निगाह दान के धन पर है।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य न करे अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। अधिग्रहण के विरोध में विहिप मंदिर प्रबंधन के साथ खड़ी होगी। इस अवसर पर उनके साथ धर्माचार्य प्रमुख अशोक तिवारी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर, चंद्रभान गुप्ता आदि थे।