फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will soon stop on election intriguing promises

लुभावने चुनावी वादे करने वाले दलों पर लगेगी लगाम

Tue, 09 Jul 2013 02:13 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
will soon stop on election intriguing promises

राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी घोषणा के बहाने मुफ्त साइकिल, लैपटॉप, साड़ी तथा दाल-चावल बांटने का वादा करके मतदाताओं को रिझाने के दिन जल्द ही हवा होने वाले हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के पिछले हफ्ते के निर्देश पर अमल करते हुए चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र के लिए नए दिशा निर्देश तैयार कर रहा है।

इसके तहत मतदाताओं को रिझाने के लिए इस तरह की घोषणाओं पर रोक लग सकती है। आयोग जल्द ही एक बैठक बुलाकर राजनीतिक दलों से भी दिशा निर्देश के संबंध में राय लेगा।
विज्ञापन


तमिलनाडु में जयललिता सरकार द्वारा चुनावी घोषणा के आधार पर लोगों को मुफ्त उपहार देने के मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ओर से जारी घोषणा पत्रों में लुभावने वादे किए जाने को को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वह राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्रों के संबंध में ऐसे दिशा निर्देश बनाए जिससे भविष्य में इस तरह की घोषणाओं से बचा जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अमल करते हुए आयोग ने घोषणा पत्र के लिए नए दिशा निर्देश तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश और इसकी पृष्ठभूमि की कापियां सभी राजनीतिक दलों को भेज दी हैं ताकि वे मामले को समझ सकें।

चुनाव आयोग अपने स्तर से दुनियाभर के लोकतांत्रिक देशों में राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र संबंधी जानकारियां भी जुटा रहा है। घोषणा पत्र को लेकर विभिन्न संस्थाओं तथा नेताओं के विचारों को भी आयोग जुटाने का प्रयत्न कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते राजनीतिक दलों के साथ आयोग की बैठक हो सकती है। नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोग घोषणा पत्रों में लुभावने वादों पर रोक के लिए दिशा निर्देश तैयार कर लेना चाहता है।


क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने
भले ही चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को जनप्रतिनिधित्व (आरपी) अधिनियम की धारा 123 के तहत भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इससे हर कोई प्रभावित होता है। ऐसे वादों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद हिल जाती है। दलों की यह कारगुजारी चुनावी प्रक्रिया को दूषित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed