फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will soon expose faizabad riots conspirators

'जल्द बेनकाब होंगे फैजाबाद दंगों के साजिशकर्ता'

Sun, 28 Oct 2012 10:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 28 Oct 2012 10:35 AM IST
विज्ञापन
will soon expose faizabad riots conspirators

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि फैजाबाद में हुए सांप्रदायिक दंगों के पीछे किन लोगों का हाथ है यह जल्द ही पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन शांति बनाए रखने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


यहां दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों द्वारा फैजाबाद में हुए दंगों के पीछे की साजिश के बारे में पूछे जाने पर यह जवाब दिया। दंगों पर ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार व पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही वजह सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


दहशत में पीड़ित परिवार
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल, पथराव व चाकूबाजी की घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप शुक्रवार की शाम कस्बे समेत आसपास के मोहल्लों में आगजनी का शिकार हुए परिवार अभी दहशत में हैं। मिश्रित इलाकों से कइयों ने सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर लिया है। सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए अधिकारियों के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की गश्त जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रभावित इलाकों के लोगों ने आरोप लगाया कि भीड़ ने पहले पथराव किया, जिससे लोग घरों में छिपने को मजबूर हुए। इसके बाद आगजनी की गई। एकाध मोहल्लों में हमलावर भीड़ ने फायरिंग भी की। फुलवरिया के शिवकुमार ने बताया कि उनकी बुआ 40 वर्षीय बंजर पत्नी जगन्नाथ को छर्रे लगे हैं।

पीड़ितों ने बताया कि पथराव में पुरानी बरदही के रामशंकर, बाबू शाह का पुरवा निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश समेत कुछ अन्य को चोटें आईं हैं। महिला समेत घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने भर्ती कराया है।


प्रशासन का कहना है कि आगजनी के बाद भदरसा कस्बे में कराई गई तलाशी के दौरान कई घरों से पेट्रोल बम, मिर्ची के घोल व विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed