{"_id":"7d8a0e82-d4bd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"will-rupert-murdoch-go-for-the-fourth-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या चौथी शादी के मूड में हैं 82 के रुपर्ट मर्डोक?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या चौथी शादी के मूड में हैं 82 के रुपर्ट मर्डोक?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े मीडिया बादशाह और न्यूज कॉर्प के अरबपति सीईओ रुपर्ट मर्डोक और उनकी पत्नी वेंडी डेंग मर्डोक ने न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
वही वेंडी, जिन्होंने पत्नी का धर्म निभाते हुए एक बार मर्डोक को पाई अटैक से बचाया था। लेकिन 82 साल के मर्डोक और 44 की वेंडी की शादी अब अंत की ओर बढ़ चली है। वह मीडिया के साथ मोहब्बत के भी मुगल हैं रुपर्ट मर्डोक माने जाते हैं।
विज्ञापन
तलाक लेंगे रूपर्ट मर्डोक!
विज्ञापन
उनके लिए यह तलाक का पहला अनुभव नहीं है। वेंडी उनकी तीसरी पत्नी है और इसकी पूरी उम्मीद है कि मर्डोक उनसे अलग होने के बाद कोई चौथा साथी खोज लेंगे। क्योंकि अतीत में ऐसा ही होता आया है।
मर्डोक की पहली शादी हुए 53 साल गुजर चुके हैं। 1956 में उन्होंने पैट्रिसिया बुकर से ब्याह रचाया, जो इससे पहले शॉप असिस्टेंट और फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती थी।
यह शादी 11 साल चली। 1967 में मर्डोक ने तलाक ले लिया और इसी साल अन्ना मारिया तोर्व को जीवनसाथी बनाया। हैरत की बात यह है कि अन्ना मर्डोक के ही सिडनी अखबार द डेली टेलीग्राफ में बतौर कैडेट पत्रकार कार्यरत थीं।
इनका तलाक जून 1999 में हुआ। अन्ना मर्डोक को 1.2 अरब डॉलर का सेटलमेंट मिला। इस साल 25 जून को दोनों अलग हुए और केवल 17 दिन बाद उन्होंने 68 साल की उम्र में चीन में पैदा हुई डेंग वेंडी से शादी की।
वेंडी येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ी थीं और हाल में स्टार टीवी की वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त की गई थीं। अब 14 साल बाद मर्डोक और वेंडी अलग हो रहे हैं और ऐसा अंदाजा लगाने की तमाम वजहें मौजूद हैं कि मीडिया मुगल को अपना चौथी साथी मिल गया है।