फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chhattisgarh CM Raman Singh Might Get Dismissed after Elections

क्या चली जाएगी रमन सिंह की कुर्सी?

Fri, 05 Dec 2014 12:27 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Raman Singh Might Get Dismissed after Elections

भाजपा आलाकमान झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के भविष्य का फैसला करेगा।

विज्ञापन


इस क्रम में राज्योत्सव के बहाने 12 दिसंबर को रायपुर जा रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी नेताओं से बातचीत कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। दरअसल राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पहले से ही आलाकमान के एजेंडे में था।

ऐसे में राज्य में एक के बाद एक विवाद खड़ा होने से आलाकमान ने इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का संकेत दिया है। उल्लेखनीय है कि बतौर मुख्यमंत्री रमन की तीसरी पारी के आगाज के साथ ही राज्य में विवादों की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन


खासतौर से नसबंदी कांड में 13 महिलाओं की मौत और उसके बाद नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की वर्दी और जूते कूड़ेदान में डाले जाने की घटना से आलाकमान बेहद नाराज है। अरसे से मौन मुख्यमंत्री विरोधी गुट भी अब मुखर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों का सिलसिला बढ़ने से आलाकमान आजिज

Chhattisgarh CM Raman Singh Might Get Dismissed after Elections

कभी राज्य का प्रभार संभाल चुके पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया कि आलाकमान छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहले झारखंड के चुनाव नतीजे आने के बाद नेतृत्व परिवर्तन के लिए थोड़ा वक्त देने का मन बनाया था।

रणनीति यह थी कि झारखंड में सरकार बनाने का मौका मिलने पर वहां गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसके बाद आदिवासी वर्ग की नाराजगी दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ में सरकार की कमान इस वर्ग को दे दी जाए। चूंकि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दूर है, इसलिए तय किया गया था कि इस फैसले को अगले साल के मध्य में लागू किया जाए।

इस फार्मूले पर संघ को भी कोई एतराज नहीं था, लेकिन राज्य में विवादों का सिलसिला तेज होने के बाद आलाकमान अब जल्द नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed