फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will Rahul return on 13 April?

राहुल के लौटने की नई तारीख, कांग्रेस में खामोशी

Thu, 09 Apr 2015 07:49 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
Will Rahul return on 13 April?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 19 अप्रैल को किसान रैली में शिरकत करने की बात को भले ही कांग्रेस नेता खुलकर बोल रहे हों। मगर कोई नेता अब भी यह कह नहीं पा रहा है क्या वह 19 अप्रैल को ही लौटेंगे या उससे पहले वापस आएंगे।

विज्ञापन


वहीं इस बीच बुधवार को राहुल के वापस लौटने की नई तारीख 13 अप्रैल सुनने को मिली। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को कामकाज संभालेंगे जबकि 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के महू में उनके रैली करने की चर्चा जोरों पर है। मगर कोई नेता इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस मुख्यालय में चर्चा है कि राहुल के वापस लौटते ही संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

महू में रैली में शामिल होंगे राहुल

Will Rahul return on 13 April?

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में कई युवा नेताओं को संगठन में जगह देने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में भी जगह पाने को लेकर कई युवा नेताओं की उम्मीद बढ़ गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस में दो दर्जन से ज्यादा युवा सचिवों को उम्मीद है कि उनका प्रमोशन हो सकता है।

साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति में भी युवाओं को जगह देने की चर्चा चल रही है। लेकिन इन सब अटकलों के बीच राहुल की छुट्टी से वापसी की तारीख को लेकर पार्टी के पास कोई जवाब नहीं है।

बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू ने पत्रकारों से ही पूछ डाला कि आखिर आप लोग क्यों बार बार यह सवाल पूछते है। जब राहुल आएंगे तो बता दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में रैली करने के सवाल पर कहा कि उन्हें अभी तक ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी पार्टी से नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed