फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will not want to live in India if modi becomes pm

'अगर मोदी पीएम बने तो छोड़ दूंगा भारत'

Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
एजेंसी/बंगलूरू Updated Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
will not want to live in India if modi becomes pm

नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मशहूर कन्नड़ लेखक डॉ. यूआर अनंतमूर्ति ने कहा है कि अगर मोदी पीएम बने तो वह भारत में नहीं रहना चाहेंगे।

विज्ञापन


अनंतमूर्ति की इस टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा है कि अनंतमूर्ति अवसरवादी लेखक हैं। पहले वह कांग्रेस और जेडीएस का भी समर्थन कर चुके हैं। उनकी दाल रोटी वर्तमान सरकार से चल रही है। वह देश छोड़कर जाने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।
विज्ञापन


अनंतमूर्ति ने एक समारोह में टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी के पीएम बनने से लोगों में डर पैदा हो सकता है। अगर एक क्रूर आदमी उस पद पर बैठेगा तो लोग डर से उनके सामने झुक ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि धमकाने वाला व्यक्ति सिर्फ डरपोक लोग ही तैयार कर सकता है।

अनंतमूर्ति ने यूपीए सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए सरकार जनविरोधी नहीं है हालांकि वह भ्रष्ट सरकार है और उसे इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए।

अनंतमूर्ति की इन टिप्पणियों का कई कन्नड़ लेखकों ने भी समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed