{"_id":"743a0ef4d16bd13ba5f37d4522221a3e","slug":"will-not-spare-any-corrupt-says-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे: केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे: केजरीवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह सच्चाई और ईमानदारी की जीत है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इन चुनौतियां का हम सभी को मिलकर सामना करना है।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एमसीडी और दिल्ली सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होगी। केजरीवाल ने कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनलोकपाल हमारे लिए बड़ा एजेंडा है। हम तन-मन-धन से दिल्ली की जनता की सेवा करने को तैयार हैं।