फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will kejriwal quit out from the politics

तो क्या केजरीवाल राजनीति से आउट हो जाएंगे?

Sat, 15 Mar 2014 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
टीम डिजिटल/अमर उजाला। Updated Sat, 15 Mar 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
will kejriwal quit out from the politics

अरविंद केजरीवाल को क्या हुआ है कि एकाएक उनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिरता ही जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने जितनी तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी अब उतनी ही तेजी से उनकी लोकप्रियता और समर्थक घट रहे हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल को समझना होगा कि ऐसे वादे नहीं करने चाहिए, जिनका पालन वो खुद न कर पाएं। राजनीति में आने पर वीआईपी कल्चर खत्म करने का वादा करने वाले केजरीवाल खुद उसका पालन नहीं कर पाए। उनके मंत्रियों को गाड़ियां मिल गई और खुद उन्होंने बड़े बंगले की सिफारिश कर डाली।
विज्ञापन


मीडिया ऐसी चीजों को खंगालने में माहिर हो चुका है। यही नहीं केजरी जब गुजरात में नरेंद्र मोदी से मिलने से रोके गए तो उन्होंने कहा कि वो बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मोदी से मिलने जा रहे थे। अब भला चुनावों के समय ऐसे खटराग और पदों की जरूरत क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोश में खो देते हैं होश

will kejriwal quit out from the politics

विरोधी ही नहीं खुद केजरीवाल के नजदीकी भी कहते हैं कि केजरीवाल जोश में होश खो बैठते हैं। कई बार जोश में आकर केजरीवाल ऐसे फैसले ले बैठते हैं जिनसे खुद उनकी पार्टी भी इत्तेफाक नहीं रखती।

केजरीवाल के एनजीओ के सदस्य बताते हैं कि वो अक्सर जोश जोश में भूल जाते हैं कि उन्हें क्या कहना है और क्या नहीं। वो भूल जाते हैं कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता।

याद होगा आपको दिल्ली चुनाव के से पहले केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई कि भाजपा और कांग्रेस से समर्थन न लेंगे और न ही देंगे। लेकिन चुनाव बाद उन्होंने उसी कांग्रेस से समर्थन लिया।

मीडिया से नजदीकी भली ना...

will kejriwal quit out from the politics

मीडिया से संभलकर रहना केजरीवाल को नहीं आया। अन्ना के आंदोलन के समय मीडिया के हीरो बने केजरीवाल ये भूल बैठे कि मीडिया से दोस्ती और दुश्मनी कुछ भी सही नहीं।

पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ इंटरव्यू के बाद की गुफ्तगू यही खुलासा कर रही है कि केजरीवाल को बंद कमरे में भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

पुराने दांव पेंच बेअसर

will kejriwal quit out from the politics

केजरीवाल राजनीति के नए खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से उन्हें राजनीति के दांव पेंच की ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके बावजूद वो चुनावी मौसम में राजनीति के सभी दांव आजमा रहे हैं।

अब केजरीवाल खिलाड़ी हैं लेकिन उनके दांव पुराने हैं। उनके हर दांव की काट किसी न किसी राजनीतिक दल के पास मौजूद है। जब तक वो दांव की राजनीति समझ पाते हैं, अगला नेता दांव खेल चुका होता है। यही सब कुछ लोकपाल ‌बिल के समय विधानसभा में हुआ।

जनता भी केजरीवाल के रोज रोज के प्रपंच देखकर उकता गई है। पहले समर्थन देने और लेने से इनकार करना और फिर उसी दल से समर्थन लेना जिसका वो भरपूर विरोध कर रहे थे।

मोबाइल पर रायशुमारी करके सरकार बनाना, बिल को लेकर इस्तीफा, जंतर मंतर पर धरना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। खुद को साबित करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहकर वादे पूरे करने चाहिए थे न कि इस्तीफा देकर लोकसभा चु‌नाव की तैयारियां।

नहीं सुनते किसी की

will kejriwal quit out from the politics

केजरीवाल से जितने भी वफादार अलग हुए हैं सबकी शिकायत है कि केजरीवाल निरंकुश शासक की तरह पार्टी चलाते हैं। विनोद कुमार बिन्नी से लेकर हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले अशोक अग्रवाल का भी यही आरोप है कि केजरीवाल भले ही जनता और समर्थकों की राय लेने का दंभ भरते हों लेकिन उन्हें करना वही है जो वो चाहते हैं।

टिकट बांटने का मसला हो या किसी के बारे में राय बनाने का मसला, केजरीवाल बंद कमरे में कुछ ही करीबियों से चर्चा करना पसंद करते हैं। ये रवैया राजनीति की बिसात में घातक साबित होता है और केजरीवाल के साथ ऐसा हो भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed