{"_id":"b5f4e9f0-bbcb-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"will-invite-manmohan-singh-to-my-oath-taking-ceremony-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण में जाएंगे मनमोहन?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
...तो नवाज शरीफ के शपथ ग्रहण में जाएंगे मनमोहन?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के न्यौते के एक दिन बाद ही पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
नवाज शरीफ ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि वे भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करेंगे।
गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने चुनाव जीतने के बाद ही भारत से संबंध सुधारने के संकेत दिए थे। मनमोहन सिंह को निमंत्रण देने के पीछे उनकी इसी मंशा को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले नवाज शरीफ के तीसरी बार पीएम पद पर ताजपोशी के लिए मुबारकबाद देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया था।
नवाज शरीफ को लिखे पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा, 'मैं दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने के लिए आप और आपकी सरकार के साथ काम करने को तत्पर हूं। मैं आपको निमंत्रण भी देता हूं कि आप अपनी सुविधानुसार भारत दौरे पर आएं।'
विज्ञापन
दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नवाज शरीफ को दिए गए निमंत्रण को जल्दबाजी कहा है।
भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर पुंज ने कहा कि पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देना तो ठीक है लेकिन जब तक पड़ोसी देश के रुख में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं दिखता, तब तक उन्हें भारत आने का निमंत्रण देना जल्दबाजी होगी।
रविवार को भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था, 'हमें खुशी है कि पाकिस्तान में लोकतंत्र के पक्ष में मतदान हुआ है। पाकिस्तान में लोकतंत्र के जरिए ही दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर सकते हैं।'