फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will go smiling Sunanda tweeted

सुनंदा ने ट्वीट में किया था मौत का इशारा?

Sat, 18 Jan 2014 10:26 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Will go smiling Sunanda tweeted

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर थरूर ने शायद अपने भविष्य के बारे में शुक्रवार सुबह ही अपने ट्वीट में इशारा कर दिया था।

विज्ञापन


पांच सितारा होटल लीला के एक कमरे में संदिग्ध हालात में मृत मिली सुनंदा ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि जो होना होता है वो होकर रहेगा, हंसते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले शशि थरूर ने देखा सुनंदा का शव
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 5:27 बजे किए गए एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा ‘हम हिंदू लोग कहते हैं, जो होना होता है वो होकर रहेगा।’

इस ट्वीट को तीन मिनट बाद अन्य लोगों ने फॉलो किया। सुनंदा ने अपने स्वास्थ्य के बारे में पूछे गए सवाल पर ट्वीट किया ‘कोशिश जारी है, कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में कई दिक्कतों का निदान हो गया, और अब कौन जानता है, मैं कब हंसते हुए जाऊंगी।’

कौन हैं मेहर जो बनीं शशि-सुनंदा के बीच झगड़े की वजह

इसके साथ ही सुनंदा ने पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ उसके ट्विटर जंग के हैडलाइन बनने पर भी आश्चर्य जताया था।

करीब 6 बजे किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत मामला है, इसे हेडलाइन न्यूज क्यों बनाया गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed