फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mehr Tarar controversy involving Shashi Tharoor and Sunanda

मेहर को पसंद हैं किशोर कुमार, लेडी गागा

Sat, 18 Jan 2014 03:05 PM IST
Updated Sat, 18 Jan 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
Mehr Tarar controversy involving Shashi Tharoor and Sunanda

दिल्ली के होटल लीला में शुक्रवार रात केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के थरूर की जिंदगी में आने से सुनंदा पुष्कर परेशान थीं। सुनंदा ने मेहर को पाकिस्तान जासूस तक बताया था।

शशि थरूर तब विवादों में आ गए, जब उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर और मेहर तरार के बीच उन्हें लेकर ट्विटर पर भिड़ गईं।

ट्वीट जंग में सुनंदा ने आरोप लगाया कि मेहर तरार उनके पति के पीछे पड़ी हैं और उनकी शादी तुड़वाने की फिराक में हैं।

कौन हैं मेहर तरार

Mehr Tarar controversy involving Shashi Tharoor and Sunanda

सुनंदा और शशि थरूर दंपति के बीच कथित मनमुटाव की वजह पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को माना जा रहा है।

सुनंदा को अपने पति शशि और मेहर के बीच अफेयर का शक था। सुनंदा ने मेहर पर अपने पति के पीछे पड़ने और उसके आईएसआई का एजेंट होने का भी आरोप लगाया था। इस पर तरार ने सुनंदा को मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही थी।

दरअसल 45 वर्षीय मेहर एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं। वह अपने ट्वीटर अकाउंट में खुद को डेली टाइम्स के ओप-ऐड पेज की पूर्व संपादक बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बेटा भी है मेहर का

Mehr Tarar controversy involving Shashi Tharoor and Sunanda

मेहर का जन्म 2 मार्च 1968 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था जबकि उनकी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के ही प्रेजेंटशन कॉलेज में हुई।

इसके बाद लाहौर के किनैड कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर से एमए की डिग्री हासिल की और जॉब करने लगी। उनका का एक बेटा भी है।

कहा जाता है कि उसका पूर्व पति बहरीन में काम करता है। तरार के पसंदीदा गायकों में नुसरत फतेह अली खां, किशोर कुमार और लेडी गॉगा शामिल हैं।

विज्ञापन

थरूर को बताया था अपना खास

Mehr Tarar controversy involving Shashi Tharoor and Sunanda

पिछले साल 20 अक्तूबर को मेहर ने 1665 शब्दों का एक आर्टिकल ट्वीट पर लिखा था, जिसका शीर्षक था ‘टू ट्वीट ऑर नाट टू ट्वीट’।

इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का नाम लिए बिना उन्हें अपनी जिंदगी में खास व्यक्ति बताया था।

मेहर के सुनंदा के साथ विवाद के बाद ट्वीटर पर फॉलोअर की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24000 फॉलोअर में से करीब 3000 हजार भारतीय फॉलोअर मात्र 24 घंटे में ही जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed