फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'No Muslims and Christians will be left in India by 2021'

'2021 तक भारत में नहीं बचेंगे ईसाई और मुस्लिम'

Wed, 24 Dec 2014 03:49 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
'No Muslims and Christians will be left in India by 2021'

धर्म जागरण समिति के नेता राजेश्वर सिंह सोलंकी ने एक ऐसा बयान दे डाला है, जिससे खलबली मच गई है। राजेश्वर सिंह ने कहा है कि 31 दिसंबर 2021 तक वे ईसाई और इस्लाम धर्म को भारत से खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा है कि ईसाइयों और मुस्लिमों को भारत में रहने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन


राजेश्वर सिंह ने यह भी कहा है कि 25 दिसंबर को होने वाले धर्मांतरण के कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है, लेकिन बाद में इसे फिर से आयोजित किया जाएगा। साथ ही, वह बोले कि धर्म जागरण समिति चर्च का विरोध करना जारी रखेगी।
विज्ञापन


राजेश्वर सिंह ने अपने बयान में कहा कि धर्मांतरण से उनका मतलब किसी दूसरे धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन कराना नहीं है, बल्कि इसके जरिए वह उन हिन्दू लोगों की घर वापसी करा रहे हैं, जिन्होंने किसी दबाव या लालच की वजह से इस्लाम या ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के मुस्लिम और ईसाई हिंदू थे

'No Muslims and Christians will be left in India by 2021'

धर्मांतरण के मसले पर देश में जारी राजनीतिक विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारतीय मुस्लिमों और ईसाइयों के पूर्वज हिंदू थे। अहमदाबाद के भावनगर में विहिप के एक कार्यक्रम में मंगलवार रात को तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान में इस भारत में हिंदुओं पर कोई ज्यादती नहीं हो रही है।

ऐसी स्थिति में अगर कोई हिंदू समाज में लौटना चाहता है तो हिंदुओं को उसे दिल से स्वीकार करना चाहिए। पिछले दिनों आगरा में धर्म जागरण मंच द्वारा कथित तौर पर 100 मुस्लिम लोगों को हिंदू बनाने के बाद से देश में धर्मांतरण के मसले पर राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed