फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will BJP-Shiv Sena come together.

भाजपा के इस ऑफर से क्या मानेगी शिवसेना?

Sat, 29 Nov 2014 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will BJP-Shiv Sena come together.

महाराष्ट्र सरकार में पुराने सहयोगी दल को शामिल करने के लिए भाजपा ने शिवसेना से वार्ता शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को कुल दस मंत्री पद देने की पेशकश की है जिसमें पांच कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके घर जाकर मुलाकात की और सरकार में शामिल होने के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले टूटे गठबंधन को दोबारा जोड़ने के लिए दोनों दलों ने नए सिरे से चर्चा शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिपद के अलावा राज्य के निगम और पालिका में चेयरमैन का पद दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि भाजपा शिवसेना को उपमुख्यमंत्री का पद देगी या नहीं। 8 दिसंबर को नागपुर में शुरू हो रहे शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले भाजपा 30 नवंबर या 1 दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

भाजपा नेता प्रधान-पाटिल ने की उद्धव से चर्चा

Will BJP-Shiv Sena come together.

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के बीच मैत्री का दौर शुरू करने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बार भाजपा ने खुद पहल की है।

पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए वार्ताकार केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और राज्य के सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल शुक्रवार की शाम शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री गए और उन्हें भाजपा सरकार में शामिल होने का न्योता दिया।

विधानसभा चुनाव में गठबंधन टूटने के बाद बड़े दिल का परिचय देते हुए पहली बार भाजपा नेता मातोश्री गए। मातोश्री में भाजपा नेता के अलावा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और पार्टी के नेता सुभाष देसाई के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

उद्धव ने फिर दिया है नया फार्मूला

Will BJP-Shiv Sena come together.

हालांकि शिवसेना राज्य की भाजपा सरकार में शामिल होगी या नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पता चला है कि उद्धव ठाकरे ने सरकार में शामिल होने का एक नया फार्मूला दिया है। उद्धव ठाकरे का यह फार्मूला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा जाएगा। इसके बाद अगले चरण की वार्ता शुरू होगी।

चुनाव में आई खटास के बाद भाजपा नेता पहली बार मातोश्री पहुंचे। मातोश्री रवाना होने से पूर्व धर्मेन्द्र प्रधान और चंद्रकांत पाटिल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की। इस बैठक में शिवसेना से बातचीत का फार्मूला तय किया गया।

मातोश्री रवाना होते समय प्रधान ने पत्रकारों को बताया कि शिवसेना हमारी पुरानी मित्र है और केंद्र की एनडीए सरकार में शामिल है। महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में शिवसेना शामिल हो इसलिए उद्धव ठाकरे से खुले मन से बात करने जा रहे हैं। हालांकि बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा-शिवसेना के नेताओं ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed