अमित शाह संभालेंगे राजनाथ की गद्दी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के गृहमंत्री बन जाने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर विचार मंथन तेज हो गया है। पार्टी को अगले हफ्ते तक नया अध्यक्ष मिल सकता है।
नए अध्यक्ष की दौड़ में ओम माथुर और जेपी नड्डा के साथ अमित शाह भी शामिल हैं। महाराष्ट्र व हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए पार्टी जल्दी से जल्दी नया अध्यक्ष चुन लेना चाहती है।
अमित शाह की राह में है एक रोड़ा
सूत्रों के अनुसार अमित शाह की राह में एक ही रोड़ा है कि वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह गुजरात से हैं। इसलिए पार्टी का एक वर्ग एक ही राज्य के नेताओं को सरकार व संगठन दोनों देने के पक्ष में नहीं है।
हालांकि दलील इसलिए भी ज्यादा दमदार नहीं दिख रही है, क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के ही कुशाभाऊ ठाकरे को भाजपा की कमान सौंपी गई थी। शाह के बाद दूसरा नाम ओम माथुर का है।
शाह और माथुर हैं मोदी की पसंद
सूत्रों के अनुसार शाह के बाद मोदी माथुर को चाहते हैं, लेकिन पार्टी के संसदीय बोर्ड के ज्यादातर सदस्य जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि 20 से 25 जून के बीच भाजपा नेतृत्व नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर लेगा।
जुलाई के दूसरे सप्ताह से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य इसमें व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए बजट सत्र से पहले भाजपा नए अध्यक्ष का मामला निपटा लेगी।