फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will bjp appoint amit shah as its cheif?

अमित शाह संभालेंगे राजनाथ की गद्दी!

Fri, 13 Jun 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jun 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
will bjp appoint amit shah as its cheif?

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के गृहमंत्री बन जाने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर विचार मंथन तेज हो गया है। पार्टी को अगले हफ्ते तक नया अध्यक्ष मिल सकता है।

विज्ञापन


नए अध्यक्ष की दौड़ में ओम माथुर और जेपी नड्डा के साथ अमित शाह भी शामिल हैं। महाराष्ट्र व हरियाणा समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए पार्टी जल्दी से जल्दी नया अध्यक्ष चुन लेना चाहती है।

विज्ञापन

अमित शाह की राह में है एक रोड़ा

will bjp appoint amit shah as its cheif?

सूत्रों के अनुसार अमित शाह की राह में एक ही रोड़ा है कि वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह गुजरात से हैं। इसलिए पार्टी का एक वर्ग एक ही राज्य के  नेताओं को सरकार व संगठन दोनों देने के पक्ष में नहीं है।

हालांकि दलील इसलिए भी ज्यादा दमदार नहीं दिख रही है, क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के ही कुशाभाऊ ठाकरे को भाजपा की कमान सौंपी गई थी। शाह के बाद दूसरा नाम ओम माथुर का है।

शाह और माथुर हैं मोदी की पसंद

will bjp appoint amit shah as its cheif?

सूत्रों के अनुसार शाह के बाद मोदी माथुर को चाहते हैं, लेकिन पार्टी के संसदीय बोर्ड के ज्यादातर सदस्य जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि 20 से 25 जून के बीच भाजपा नेतृत्व नए अध्यक्ष को लेकर फैसला कर लेगा।

जुलाई के दूसरे सप्ताह से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य इसमें व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए बजट सत्र से पहले भाजपा नए अध्यक्ष का मामला निपटा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed