फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Will be drawn on June 17, Mission, Modi's blueprint

17 जून को दिल्ली में खिचेंगा ‘मिशन मोदी’ का खाका

Sat, 15 Jun 2013 09:06 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
Will be drawn on June 17, Mission, Modi's blueprint

‘मिशन मोदी’ को उत्तर प्रदेश में परवान चढ़ाने और लोकसभा चुनाव में यूपी से सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना का पूरा खाका 17 जून को दिल्ली में खींचा जाएगा।

विज्ञापन


पता चला है कि लखनऊ से लौटे अमित शाह यूपी से मिली जानकारी पर गुजरात के मुख्यमंत्री और पार्टी चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे। मोदी से बातचीत के बाद वह दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में 17 जून को वह अपने सह प्रभारियों तथा राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन ) सौदान सिंह के साथ विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति व कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वहां से पूरी कार्ययोजना लेकर वापस लखनऊ लौटेंगे।

शाह के 20 व 21 जून को लखनऊ लौटने की संभावना है। गुजरात लौटने से पहले उन्होंने शुक्रवार की सुबह भी पार्टी के प्रमुख नेताओं से बातचीत की। आगे के कुछ कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया।


20 को मोदी के अयोध्या आने की चर्चा

‘मिशन मोदी’ की चर्चा के बीच गुजरात के मख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को अयोध्या की चर्चा शुरू हो गई है।

कहा जा रहा है कि भगवा एजेंडे और हिंदुत्व के हथियार से लोकसभा चुनाव में पार्टी की नैया पार लगाने की तैयारी कर रहे मोदी श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के अमृत महोत्सव में शामिल होने 20 जून को अयोध्या आ सकते हैं।

यह महोत्सव 18 जून से 22 जून तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed