फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   will ashwani kumar, pawan bansal be punished in cabinet reshuffle?

रेल मंत्री और कानून मंत्री की छिनेगी कुर्सी!

Thu, 09 May 2013 07:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 09 May 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
will ashwani kumar, pawan bansal be punished in cabinet reshuffle?

कोलगेट पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और रेलवे घूस कांड में रेल मंत्री का नाम आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीए सरकार अपनी छवि सुधारने की कवायद में जुट गई है।

इसी कवायद के तहत यूपीए-2 की चौथी सालगिरह से पहले यानी 22 मई को कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।

संकेत
इस फेरबदल में कानून मंत्री अश्वनी कुमार का मंत्रालय बदला जा सकता है तो पवन बंसल को कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी और अहमद पटेल की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात ने इस बात के संकेत दिए।

दूसरी ओर कानून मंत्री भी प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली।

अश्वनी कुमार से मिलने के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात क्यों की?

चुप्पी
प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में जब कानून मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। कानून मंत्री अश्वनी कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी प्रधानमंत्री से कोई मुलाकात नहीं हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री ने अटार्नी जनरल गुलाम वाहनवती से भी मुलाकात की। दोनों के बीच घंटे भर से भी ज्यादा देर तक बातचीत हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार को सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट बदलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कानून मंत्री को फटकार लगाई थी। वहीं, रेल मंत्री पवन कुमार बंसल रेलवे घूसकांड के मामले में भांजे विजय सिंगला का नाम आने के बाद विवादों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed