फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wifes in zero tolrance for thier husband's emage

मियां जी की रुसवाई से ताव में आईं बीवियां

Mon, 31 Mar 2014 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Mon, 31 Mar 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
wifes in zero tolrance for thier husband's emage

जसवंत सिंह और साबिर अली में आजकल एक बात कॉमन है। ये दोनों ही महानुभाव आजकल भाजपा से खार खाए बैठे हैं। राजनीतिक गलियारों में इनकी रुसवाई के चर्चे आम हो गए हैं। मियां जी की रुसवाई का सबसे ज्यादा बुरा इनकी बीवियों को लगा है।

विज्ञापन


दोनों की बीवियां यूं तो राजनीति स्क्रीन पर नजर नहीं आती लेकिन पति की इमेज सुधारने और सहानुभूति के लिए दोनों फ्रंट पर आ गई हैं। पार्टी में अभिवादन के साथ ही विदा कर दिए गए साबिर अली की पत्नी बहुत ताव में हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेता अब्बास मुख्तार नकवी ने उनके शौहर पर जो आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी ने कहा 'अगर नकवी अपने दिए बयानों पर माफी नहीं मांगते तो मैं उनके घर के बाहर धरने पर बैठ जाऊंगी। शौहर की सच्चाई के लिए जान भी देनी पड़े तो कोई गम नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बरदाश्त नहीं पति की रुसवाई

wifes in zero tolrance for thier husband's emage

दूसरी तरफ जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर भी पति की रुसवाई बरदाश्त नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि उनके पति ने जिस पार्टी के विकास के लिए 32 साल लगा दिए उसी पार्टी ने उनका अपमान किया है।

2009 के जिन्ना प्रकरण पर कंवर ने कहा कि तब भाजपा ने ‌किस आधार पर उन्हें वापस लिया और अब किस आधार पर उन्हें फिर निकाला है।

कंवर ने कहा कि इस प्रकरण से साफ पता चलता है कि भाजपा में इस समय आदर्श मूल्य और नैतिकता का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह अब कभी भी भाजपा में वापस लौटने पर विचार तक नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed