फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife teach good lesson to her husband

फिल्मी स्टाइल में सिखाया पति को सबक

Sat, 18 Oct 2014 07:48 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
wife teach good lesson to her husband

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने धोखेबाज पति को एकदम फिल्मी स्टाइल में सबक सिखाकर उसका सच सबके सामने ला दिया है। अपने धोखेबाज पति को सबक सिखाने के लिए एक युवती ने थोड़ा फिल्मी स्टाइल वाला रास्ता चुना है।

विज्ञापन


दो बेटियों के साथ पत्नी को अकेले छोड़कर भाग चुके पति के साथ उसने दूसरी युवती बनकर बातचीत करनी शुरू कर दी। जल्द ही संबंध स्थापित किए और बाद में उसे गिरफ्तार कराया। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती ने अपने दूर के रिश्तेदार अमित नाम के व्यक्ति से चार साल पहले शादी की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

wife teach good lesson to her husband

अमित नेपाल में रह रहा था और उसने अपने परिवार से हर तरह का संपर्क भी तोड़ लिया था। यहां तक कि वह अपनी पत्नी का फोन भी नहीं उठाता था।

कई नाकाम कोशिशों के बाद युवती ने फिल्मी स्टाइल में एक जाल बुना और दूसरे मोबाइल नंबर से अमित से दूसरी लड़की बनकर बात करने लगी। करीब छह महीने तक यह सिलसिला जारी रहा और इस बीच अमित भांप भी नहीं पाया कि यह उसी की पत्नी है।

फिर अपनी ‘प्रेमिका’से मिलने के लिए 25 वर्षीय अमित उत्तर प्रदेश के गोरखपुर आया। तय हुआ कि बृहस्पतिवार को दोनों हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेंगे। स्टेशन पर युवती के साथ सादी वर्दी में पुलिसवाले भी थे, जिन्होंने अमित को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed