फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Wife swapping charges: Antony promises strong action

वाइफ बदलने के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: एंटनी

Tue, 16 Apr 2013 06:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 16 Apr 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
Wife swapping charges: Antony promises strong action

नौसेना में पत्नियों की कथित अदला-बदली मामले पर रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एंटनी ने आईएएफ कमांडरों के सम्मेलन के बाद मीडिया को बताया, हमें जब भी कोई शिकायत मिलती है, हम दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हैं।

जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है और उसे कड़ा दंड दिया जाता है। यह हमारा पुराना रिकॉर्ड है और यह जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले में तीन अलग-अलग जांच चल रही है। दिल्ली और केरल पुलिस भी अलग-अलग जांच में लगी हुई हैं।

गौरतलब है कि नौसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने अपने पति और उसके वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कोच्ची पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर पत्नियों की अदला-बदली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नौसेना ने इन आरोपों का खंडन करते हुए एंटनी से कहा है कि इन आरोपों का कोई आधार नहीं है। एंटनी ने सैन्य बलों में इस तरह के मामलों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रखा है।

उन्होंने एक अन्य मामले में नैवी के ही एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी से अवैध संबंध रखने के दोषी एक अन्य अधिकारी को पिछले सप्ताह बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed