{"_id":"07266518-c443-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"wife-sets-herself-ablaze-after-hubby-refuses-to-have-food-goes-for-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने नहीं मानी बात, पत्नी ने खुद को किया खाक!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पति ने नहीं मानी बात, पत्नी ने खुद को किया खाक!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के एक पुरुष्ा का अपनी पत्नी के बनाए डिनर को छोड़कर नहाना भारी पड़ गया। पति की गुस्ताखी से खफा २१ वर्षीय पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
90 फीसदी झुलस चुकी सोनी प्रजापति नाम की यह महिला अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इंदौर पुलिस का कहना है कि सोनी ने पति अजय को नहाने जाने से पहले ऐसा करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
'गलती से लगाई आग'
अपनी पत्नी की बात को हल्के में लेना अजय को इतना भारी पड़ेगा, उसे अंदाजा भी नहीं था। हालांकि, स्थानीय थाने में एसएचओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया, 'अपने बयान में सोनी ने माना है कि पति को धमकी देने के बाद गलती से उसने खुद को आग लगा ली।'
विज्ञापन