{"_id":"5cec5758-de99-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"wife-of-army-jawan-killed-in-sringar-attack-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में शहीद जवान की पत्नी ने किया आत्मदाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्रीनगर में शहीद जवान की पत्नी ने किया आत्मदाह
बांकुरा/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में शहीद जवान की पत्नी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पीयू नंदी (21) ने पचमोर गांव में अपने आवास पर खुद को आग लगा ली। पीयू शहीद जवान असीम नंदी की पत्नी थी।
गंभीर रूप से झुलसी हालत में पीयू को बांकुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। असीम और पीयू की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी।
श्रीनगर के हैदरपुरा बाईपास पर सैन्य काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए आठ जवानों में असीम नंदी भी शामिल है।