फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Wife itself send his Gay husband into jail

डेंटिस्ट पत्नी ने 'गे' पति के बारे में किए बड़े खुलासे

Fri, 14 Nov 2014 02:02 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Wife itself send his Gay husband into jail

हम एक पारंपरिक समाज में जीते हैं, जहां हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है। हमारे समाज में पति-पत्नि का रिश्ता एक ऐसा सामजिक बंधन होता है जो अनबन और सुलह के अनुभव के साथ आगे बढ़ता है।

विज्ञापन


आमतौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है जब एक पत्नी अपने ही पति से आजिज आकर उसे सजा दिलवाने की ठान लेती है। लेकिन मजबूरी अक्सर एक महिला को ऐसा करने पर भी मजबूर कर देती है।
विज्ञापन


ऐसी ही एक पत्नी ने अपने साफ्टवेयर इंजीनियर पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता पत्नी ने अपने पति को उसके सैक्सुअल मेल पार्टनर के साथ एक स्पाई कैमरे में गलत व्यवहार करते हुए कैद किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उसके पति को धारा 377 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से एक दंत चिकित्सक डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति के सैक्सुअल नेचर से ज्यादा उसके आरोपों और विश्वासघात से आजिज आ चुकी थी, इसलिए उसे ऐसा बड़ा कदम उठाना पड़ा। पत्नी ने बताया, "मैं कभी नहीं चाहती थी कि मैं उसे जेल भेजूं। लेकिन उसे मजबूरन ऐसा करना पड़ा।"

पति से पूछा था कि क्या वह गे है?

Wife itself send his Gay husband into jail

एक गे साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया। पत्नी ने बताया, "मैने उससे कई बार पूछा कि क्या वह गे है। मैने उससे यह भी कहा कि हम इस समस्या को सुलझा लेंगे। लेकिन मेरी बातों का उसपर कोई असर नहीं हुआ।"

इतना ही नहीं पीड़िता ने आगे बताया कि इन सब के बावजूद उसका पति उस पर नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाता था और कहता था कि वह अपने पत्नी धर्म को ठीक से नहीं निभा रही हूं। उसने कहा कि वो उसके इन तमाम आरोपों से आजिज आ चुकी थी और मेरा पति मुझे बुरी तरह से प्रताड़ित करता था।पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में अपनी सास से भी बात की थी, लेकिन उन्होंने भी इस पर इनकार कर दिया।

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में अपने ससुराल वालों का नाम भी दर्ज करवाया है, उसने कहा कि वो सभी जानते थे कि उनका लड़का गे है फिर भी उन्होंने अपने लड़के की शादी मुझसे करवाई।

स्पाई कैमरे में कैद की पति की हरकतें

Wife itself send his Gay husband into jail

पिछले कुछ सालों पहले ही इन दोनों की शादी हुई थी। शादी के शुरूआती दिनों में ही पीड़िता को शक हो गया था कि उसका पति गे है, इसका पता लगाने के लिए ही उसने घर में सीसीटीवी कैमरे छुपाए थे।

उसने बताया, 'शादी के शुरूआती साल काफी भयावह थे और मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हम एक ही कमरे में एक साथ एक रूममेट की तरह रहते थे, वो मुझपर बिल्कुल भी प्यार नहीं जताता था। यह एक अरेंज मैरिज थी। मुझे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि मेरा पति गे है। मैने यह बात खुद से ही पता लगाई।'

पत्नी ने बताया, 'वो हर सुबह उठता था फेसपैक इस्तेमाल करता था और फिर एक लंबा शॉवर लेता था। इसके बाद वो सीधा अपने माता पिता के कमरे में जाता था और अपनी मां की मेकअप टेबल पर बैठ जाता था। फिर अपने चेहरे पर फाउंडेशन का एक कोट लगाने के बाद, कुछ कास्मेटिक का इस्तेमाल करता था। इसके बाद वो पिंक लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करने के बाद कमरे से चला जाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed