{"_id":"cb19b69a-48ed-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"wife-involved-in-her-husband-murder-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद के लिए पत्नी ने कराए पति के 11 टुकड़े","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जायदाद के लिए पत्नी ने कराए पति के 11 टुकड़े
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे कल्याण में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे पढ़कर आपके मन में रिश्तों को लेकर कई सवाल पैदा हो जाएंगे। सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली एक पत्नी ने जायदाद की खातिर अपने पति के 11 टुकड़े करा दिए। पुलिस ने अरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला ने मुंबई के पास टिटवाला में करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए जेठ और कुछ लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यही नहीं, उन लोगों ने शव के 11 टुकड़े कर बैग में भरकर उसे टिटवाला के शनि मंदिर के पास फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वह दूध का कारोबार करता था। उसके नाम करोड़ों की संपत्ति है। आरोपी महिला मृतक की दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन