फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife husband crushed by judges car.

दंपति को दूर तक घसीट ले गई जज की कार, मौत

Fri, 30 Jan 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोजपुर (मुरादाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोजपुर (मुरादाबाद) Updated Fri, 30 Jan 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
wife husband crushed by judges car.

लखीमपुर खीरी में तैनात एक न्यायिक अफसर की कार ने भोजपुर में पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। दंपति को कार दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के वक्त कार में न्यायिक अधिकारी की पत्नी और उनका साला सवार था पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। न्यायिक अफसर का साला भी देर रात तक थाने में मौजूद था।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजापुर धनतला निवासी छिद्दा (50) पुत्र असगर अपनी पत्नी शकीला (45) के साथ बाइक से मुरादाबाद से गांव लौट रहा था। गुरुवार को शाम करीब पौने पांच बजे भोजपुर में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दंपति को सामने से आई एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। कार बाइक सवार दपंति को घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा टायर पंचर होने से हुआ हादसा

wife husband crushed by judges car.

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। छिद्दा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी लहूलुहान पत्नी शकीला को आनन फानन जिला अस्पताल भेजा गया। भीड़ ने मौके पर ही कार को पकड़ लिया। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि कार सवार महिला लखीमपुर खीरी में तैनात एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी हैं और कार को न्यायिक अफसर का साला चला रहा था।

बाद में न्यायिक अफसर की पत्नी और हादसे के वक्त कार चला रहे उनके साले को एसओ भोजपुर ने एक प्राइवेट कार की व्यवस्था कर थाने से रवाना कर दिया। दंपति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात सेंट्रो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसओ भोजपुर राधेश्याम ने देर रात बताया कि गलती जज साहब की कार के चालक की नहीं थी, उनकी कार का पहिया अचानक पंचर हो गया था। बाइक सवार दंपति ही लड़खड़ाकर कार के आगे आ गए। मुकदमा अज्ञात में लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed