फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife donated kidney to her husband

आज की 'सावित्री', जो 'यमराज' से छीन लाईं पति के प्राण

Fri, 30 Oct 2015 02:51 AM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
wife donated kidney to her husband

किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे अपने पति को किडनी डोनेट कर जीवनदान देने वाली पत्नी कीर्ति गुप्ता आज महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। उनके लिए करवा चौथ का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि उन्होंने अपने पति की दीर्घायु के लिए सिर्फ व्रत ही नहीं रखा बल्कि पति की जान बचाने के लिए व्रत से आगे बढ़कर अंगदान भी कर दिया।

विज्ञापन


सात साल पहले प्रतिभा कॉलोनी निवासी कीर्ति गुप्ता को जब यह पता चला कि उनके पति मनोज गुप्ता को किडनी की गंभीर बीमारी है, तो उनकी हंसती खेलती दुनिया में वीरानी छा गई। उस समय शादी के 11 साल हो चुके थे। बच्चे छोटे थे।
विज्ञापन


एक वक्त ऐसा भी आया जब लगा कि चारों ओर अंधेरा है और उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आई। ऐसे में कीर्ति ने अपने पति को किडनी डोनेट करने की ठानी। इत्तिफाक से किडनी मैच कर गई और सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धन्य है ऐसी अर्द्धांगिनी...

wife donated kidney to her husband

मूल रूप से रघुवीर पुरी निवासी मनोज गुप्ता ठेकेदारी करते हैं। मनोज कहते हैं कि जिस वक्त बीमारी का पता चला तो सभी लोग परेशान हो गए। लग रहा था कि अब परिवार का भविष्य अंधेरे में है।

ऐसे में मेरी पत्नी कीर्ति आगे आई और अपने साहस का परिचय देते हुए मेरे लिए किडनी डोनेट करने का फैसला लिया। मेरे लिए तो मेरी पत्नी जिंदगी है। उसने मुझे दूसरा जीवन दिया है।

कीर्ति के फसले की उसके ससुर रामबहादुर गुप्ता और सास वीना रानी प्रशंसा करते हैं। कीर्ति कहती हैं कि उन्होंने पढ़ा और सुना था कि इंसानी शरीर में दो किडनी होती हैं। एक किडनी के साथ मनुष्य सामान्य जीवन जी सकता है। इसीलिए अपने परिवार की खातिर उन्होंने किडनी डोनेट की। उन्हें खुशी है कि उनका फैसला कामयाब रहा। सही मायने में कीर्ति अर्द्धांगिनी बन कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed