फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife commit suicide along with daughter to jump in front of train

पति से परेशान महिला बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदी

Sat, 23 Jan 2016 09:29 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
wife commit suicide along with daughter to jump in front of train

उत्तर प्रदेश के सरायइनायत में कुंआडीह गांव में बृहस्पतिवार रात एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में पति जब घर लौटा तो वह तीनों को खोजने को निकल पड़ा।

विज्ञापन


रात लगभग साढ़े नौ बजे तीनों का शव रेलवे लाइन पर देखकर वह चीख पड़ा। सरायइनायत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और दो बेटियों की मौत से गांव के लोग सकते में हैं। वहीं मृतका के पति और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकरी के अनुसार महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है, जबकि ससुरालवालों का कहना है कि महिला बेटियों संग शौच के लिए निकली थी, तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि अभी तक मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायइनायत के सरपतीपुर गांव का संजय कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा है और मजदूरी करता है। संजय की शादी 2008 में सैदाबाद के गढ़वा निवासी चिरौंजी लाल की बेटी अंजली (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद संजय और अंजली को दो बेटियां रिया (4) और गुड़िया (1) हुईं थीं। गांववालों की माने तो संजय अपनी ज्यादातर कमाई शराब में उड़ा देता है, जिसे लेकर अंजली का उससे झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार शाम को भी उसका पति से झगड़ा हुआ था।

सन्नाटा देखकर वह पत्नी और बेटियों को खोजने निकला

wife commit suicide along with daughter to jump in front of train

झगड़े के बाद संजय घर से निकला तो अंजली भी दोनों बेटियों को लेकर उसके पीछे चल दी, लेकिन संजय ने उसे डांटकर घर लौटा दिया। उस समय तो वह घर लौट आई, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा दोनों बेटियों को लेकर घर से लेकर निकली। वह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंआडीह गांव की रेलवे लाइन पर पहुंची।

रात में जैसे ही पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी, अंजली छोटी बेटी को गोद में लेकर और दूसरी का हाथ पकड़कर ट्रेन के  सामने कूद गई। ट्रेन की टक्कर से छिटक कर मां-बेटियां दूर जा गिरीं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद किसी को पता तक नहीं चला। रात में जब संजय घर पहुंचा तो सन्नाटा देखकर वह पत्नी और बेटियों को खोजने निकला। जब उसने कुंआडीह रेलवे लाइन के बगल पत्नी और दोनों बेटियों के शव देखे तो वह बिलख पड़ा। गांववाले भी पहुंच गए। सरायइनायत एसओ विजय कुमार यादव भी पहुंचे। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबर पाकर अंजली के पिता चिरौंजीलाल भी आ गए। बेटी और दोनों नातिन की मौत से वह भी स्तब्ध थे। हालांकि, उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। संजय के भाई विनीत ने पुलिस को सूचना दी कि अंजली दोनों बेटियों के साथ शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गई थी।

पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। एसओ सरायइनायत विजय कुमार का कहना है कि मौके से एक लोटा भी मिला है, इसलिए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed