{"_id":"77551ca732e1508dd5e1b38c9fe342d0","slug":"wife-alleged-her-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सर! मेरा पति दिल्ली में चलाता है सेक्स रैकेट’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘सर! मेरा पति दिल्ली में चलाता है सेक्स रैकेट’
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सर! मेरा पति दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग के नाम पर सेक्स रैकेट चलाता है। वह मथुरा से किशोरियों को ले जाकर गलत काम कराता है और करोड़ों में खेल रहा है।’ मंगलवार को पति से झगड़े के बाद क्षुब्ध महिला ने मीडिया और यमुनापार पुलिस के यह हकीकत बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना यमुनापार के एक गांव निवासी महिला पति की पिटाई से घायल होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। यहां उसने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बेटी 14 साल की है। मंगलवार को उसकी बहन की 14 साल की बेटी उसके साथ थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पति और उसके जेठ व परिवार के अन्य लोग बहन की बेटी को जबरन दिल्ली ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो पिटाई कर डाली। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का काम करना बताता है लेकिन उसकी आड़ में वह सेक्स रैकेट चलाता है।
विज्ञापन
इसके लिए वह मथुरा से लड़कियों को दिल्ली ले जात है। महिला ने कहा कि पति के गलत धंधे की पता चलने के बाद वह उसे कभी दिल्ली नहीं ले गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, जेठ, दो महिलाओं व एक अन्य के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष यमुनापार के अनुसार मामला पति-पत्नी के बीच अनबन और किसी तीसरे के बीच में आ जाने को लेकर है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।