फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   wife accused his husband of being gay

'वीडियो क्लिप में अलग-अलग मर्दों के साथ था मेरा पति'

Thu, 30 Oct 2014 01:45 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
wife accused his husband of being gay

बंगलूरू में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंफोसिस में कार्यरत एक इंजीनियर पर उसकी पत्नी ने समलैंगिक होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


32 साल के इंजीनियर की शादी नवंबर 2013 में हुई थी और उसकी पत्नी पेशे से डेंटिस्ट है। पत्नी ने जासूसी कैमरों के जरिए पति के समलैंगिक होने का पता लगाया।

पत्नी ने मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अलग-अलग शहरों में काम करने के चलते दोनों को छह महीने तक अलग रहना पड़ा। लेकिन इसके बाद जब वह मिले तो पति के व्यवहार में काफी परिवर्तन देखने को मिला। यहां तक कि दोनों एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग कमरों में सोते थे।

विज्ञापन

समलैंगिक संबंध बनाने पर हो सकती है उम्रकैद

wife accused his husband of being gay

पत्नी ने बताया कि गुलाबी रंग से प्यार, लिप ग्लॉस और फॉन्डेशन के प्रति अपने पति के आकर्षण को देखकर उसे पति पर शक हुआ। लेकिन सच्चाई का पता लगाने के लिए उसने जासूसी कैमरे का सहारा लिया।

पत्नी ने घर के बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और किचन में भी जासूसी कैमरा लगा दिया। इसके बाद वो एक सप्ताह के लिए अपने माता-पिता के घर चली गई। वापस आकर जब उसने रिकॉर्डिंग देखी तो उसके होश उड़ गए। उसका पति अलग-अलग मर्दों के साथ था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस उपायुक्त ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंध बनाना एक दंडनीय अपराध है, जिसके तहत उम्रकैद तक की भी सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed