{"_id":"72e3db18-eb7c-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"wife-60-year-killed-husband-dumped-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठियाए बूढ़े ने इश्क में यह क्या कर डाला!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सठियाए बूढ़े ने इश्क में यह क्या कर डाला!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क का जोर क्या-क्या नहीं कराता। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक बूढ़े ने एक जवान महिला की मोहब्बत में उसके पति को मार दिया, तो आप क्या कहेंगे?
विज्ञापन
कर्नाटक में चिक्काबलारपुर में 60 वर्षीय एक व्यक्ति और 30 साल की महिला के बीच लव अफेयर उसके पति की हत्या तक जा पहुंचा। दोनों ने मिलकर पति की हत्या की और शव फार्महाउस के एक गड्ढे में फेंककर उसे छिपा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक खेतों में काम करने वाले 30 वर्षीय नरसिंहमूर्ति और उसकी पत्नी पद्मावती गांव के आसपास कुछ फार्म का जिम्मा संभाल रहे थे।
व्यवहार से सौम्य नरसिंहमूर्ति की दोस्ती फार्महाउस के वॉचमैन मल्लिकार्जुन (60) से होगी। फिर उसकी मुलाकात पद्मावती से हुई और दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई।
विज्ञापन
किसी मुद्दे पर नरसिंहमूर्ति और मल्लिकार्जुन के बीच झगड़ा हो गया और इसी दौरान प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर पति की हत्या कर दी। बाद में शव छिपाने के लिए उन्होंने गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।